सम्पूर्ण भारत का 1 फरवरी से 10 फरवरी का 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान
1 फरवरी से 10 फरवरी तक सम्पूर्ण भारत के मौसम में क्या क्या बदलाव होगा आइये जानते है विस्तार से
उत्तर भारत का 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान
शुरुआत सबसे उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर से करते है आज 1 फरवरी को जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर हलकी से माध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गयी आज रात में भी कई स्थानों पर हलकी बारिश और हिमपात की सम्भावना है 2 फरवरी को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी देखी जाएगी लेकिन बारिश हिमपात जम्मू कश्मीर में जारी रहेगा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मुख्यतः शुष्क मौसम संभावित है हिमाचल प्रदेश के मनाली शिमला में एक दो स्थानों पर हलकी बारिश और हिमपात हो सकता है 3 फरवरी को जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से बारिश हिमपात की गतिविधियां बढ़ सकती है ३ फरवरी को कई स्थानों पर हलके से मध्यम हिमपात की उम्मीद है 4 और 5 फरवरी को पूरे उत्तर भारत में शुष्क मौसम की सम्भावना है 6 फरवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर गिलगिट लेह किश्तवाड़ अनंतनाग और हिमाचल प्रदेश के मनाली में बादल छाने और कही कही हलकी बारिश और हिमपात के आसार है बाकी हिमाचल प्रदेश ऊतराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में शुष्क मौसम की सम्भावना है इसके बाद 7 से 9 फरवरी तक उत्तर भारत में शुष्क मौसम की सम्भावना है कई राज्यों में बादल छाएंगे पर बारिश की कोई सम्भावना नहीं है 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात के का नया दौर शुरू हो सकता है जिसकी विस्तृत जानकारी अगले आर्टिकल में पड़ेंगे
उत्तर भारत के निचले हिस्सों की बात करे तो आज 1 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हलकी बारिश हुई है कल 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश राजस्थान गुजरात दिल्ली हरियाणा पंजाब में शुष्क मौसम की सम्भावना है उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के झाँसी ललितपुर छतरपुर गुना शिवपुरी मंदसौर में हलकी बारिश हो सकती है
3 फरवरी को दक्षिण उत्तर प्रदेश के कानपूर फतेहपुर ओरई प्रयागराज चित्रकूट और मध्य प्रदेश में शिवपुरी गुना रीवा नागौर में हलकी बारिश संभावित है इसके बाद 4 फरवरी से 11 फरवरी तक लगातार शुष्क मौसम संभावित है
इन दिनों में अधिकतम तापमान पश्चिमी राजस्थान में 25 से 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है और दिल्ली उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा
पोस्ट लिखीं जा रहीं है
No comments: