संपूर्ण भारत का 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान 22 जनवरी से 01 फरवरी तक
नमस्कार आगामी 10 दिनों में पूरे भारत के मौसम में क्या क्या बदलाव होंगे इसकी जानकारी विस्तार से आपको इस ब्लॉग आर्टिकल में देंगे एक काफी प्रभावशाली पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ चुका है जिसका प्रभाव आज से ही बादलों की आवाजाही के रूप में दिखाई देगा
22 जनवरी को रात से ही जम्मू कश्मीर पंजाब हरियाणा राजस्थान दिल्ली उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है
22 जनवरी को रात जम्मू कश्मीर में अनंतनाग श्रीनगर किश्तवाड़ गिलगिट मुजफ्फराबाद और लेह आदि कई स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात (बर्फबारी) की की संभावना है
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मनाली शिमला मंडी पौड़ी उत्तरकाशी केदारनाथ गंगोत्री जोशीमठ में बारिश और बर्फबारी 22 जनवरी की रात में हों सकती है
पंजाब हरियाणा राजस्थान के लुधियाना भटिंडा सिरसा पटियाला हिसार पानीपत सूरत बीकानेर फ़लौदी बाड़मेर जैसलमेर सोनीपत करनाल जींद रोहतब भिवानी मुजफ्फरनगर सहारनपुर मेरठ दिल्ली नोएडा में रात में बारिश शुरू हो सकती है
पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश झारखंड उड़ीसा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात पूरा दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में 22 जनवरी को शुष्क मौसम संभावित है
23 जनवरी मौसम पूर्वानुमान
23 जनवरी को जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर व्यापक (भारी) बारिश और हिमपात की संभावना है पंजाब हरियाणा में लुधियाना भटिंडा सिरसा पटियाला हिसार पानीपत चंडीगढ़ गुरदासपुर, चंबा ऊना, धर्मशाला, में व्यापक बारिश हों सकती है
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, मेरठ, बुलंदशहर, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, सीतापुर, पीलीभीत , अमरोहा, अलीगढ़, आगरा, कासगंज, मैनपुरी, एटा फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, गोंडा, बांदा, लखीमपुर खीरी, और दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना है
उत्तराखंड में निचले स्थानों हल्द्वानी उधम सिंह नगर पंतनगर रामनगर चंपावत में भी बारिश की संभावना है
नैनीताल में इस सीजन की पहली बर्फबारी बारिश के साथ 23 जनवरी को देखने को मिल सकती है
ये बारिश पश्चिम भारत से स्थानांतरित हो पूर्व को तरफ बढ़ती जाएगी राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में दोपहर के बाद मौसम साफ हो जाएगा
पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र तेलंगाना आंध्र प्रदेश में शुष्क मौसम की संभावना है, मध्य प्रदेश दक्षिण उत्तर प्रदेश में बादल रहेंगे पर बारिश की संभावना नहीं है
दक्षिण भारत में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में बादल और हल्की बारिश या बूंदा बांदी संभावित है
पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में शुष्क मौसम की संभावना
अरुणाचल प्रदेश में हल्के मध्यम बादल दिखेंगे लेकिन बारिश की संभावित नहीं है
24 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान
24 जनवरी को जम्मू कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड में सुबह तक बारिश और हिमपात की संभावना है उसके बाद दिन में मौसम शुष्क हो जाएगा बादल छाए रहेंगे
मध्य उत्तरप्रदेश में इक्का दुक्का स्थानों जैसे लखनऊ फैजाबाद में कहींकही हल्की बारिश थोड़े समय के लिए हो सकती है
बाकी सभी जगह हल्के बादल रहेंगे बारिश की कोई संभावना नहीं है
दिल्ली राजस्थान पंजाब हरियाणा बिहार झारखंड उड़ीसा छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र तेलंगाना आंध्र प्रदेश में शुष्क मौसम की संभावना है
तमिलनाडु कनार्टक केरल में घने बादल रहेंगे और केरल में कही कही हल्की बारिश तटीय तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है
पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश में हल्के बादल और हल्की बारिश हो सकती है बाकी सभी जगह शुष्क मौसम की संभावना है
25 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान
25 जनवरी को भी जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फ गिर सकती है ज्यादातर समय बादल रहेंगे बारिश की संभावना काफी कम है
उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड उड़ीसा छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश दिल्ली पंजाब हरियाणा राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र में शुष्क मौसम की संभावना है
पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है बाकी सभी राज्यों मेघालय सिक्किम मिजोरम मणिपुर त्रिपुरा में शुष्क मौसम की संभावना है
दक्षिण भारत के तमिलनाडु में 25 जनवरी को बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों बढ़ सकतीं है तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों और कई आंतरिक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है
महाराष्ट्र तेलंगाना आंध्र प्रदेश में कही कही बादल रहेंगे बारिश की संभावना नहीं है
26 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान
26 जनवरी गणतंत्र दिवस यानि जिस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था कैसा मौसम रहेगा आइए राज्यवार जानते है
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है
उत्तराखंड में कहीं कही बादल रहेंगे मुख्यतः शुष्क मौसम की संभावना है
गौरवशाली भारत की राजधानी दिल्ली में सुबह ध्वजारोहण के समय शुष्क मौसम और अच्छी खासी ठंड रहेगी
राजस्थान में भी शुष्क मौसम के बीच एक दो स्थानों पर बादल और बूंदा बांदी की संभावना है
मध्य प्रदेश गुजरात उत्तर प्रदेश में बादल रहेंगे बारिश की संभावना नहीं है
उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब के तराई क्षेत्रों गुरदासपुर लुधियाना पटियाला करनाल पानीपत सहारनपुर मुजफ्फरनगर नजीबाबाद उधम सिंह नगर बरेली पीलीभीत बदायूं में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है
अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है
27 जनवरी का सम्पूर्ण भारत का मौसम पूर्वानुमान
27 जनवरी 2026 को पहाड़ों और मैदानी भागों में बारिश बर्फबारी का नया दौर आने की संभावना है
जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है
उत्तरी पूर्वी राजस्थान हरियाणा पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश के कई पश्चिमी दक्षिणी और मध्य हिस्सों जिनमे बरेली बदायूं मेरठ बुलंदशहर नजीबाबाद मुजफ्फरनगर सहारनपुर आगरा झांसी कानपुर लखनऊ सीतापुर फर्रुखाबाद में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं
मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक केरल में अलग अलग स्थानों पर कही हल्की तो कही मध्यम बारिश की संभावना है
तमिलनाडु आंध्र प्रदेश तेलंगाना बिहार झारखंड उड़ीसा छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल और सम्पूर्ण पूर्वोत्तर भारत में शुष्क मौसम संभावित है
28 जनवरी को बादल पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुंच जाएंगे गोरखपुर फैजाबाद प्रयागराज मऊ वाराणसी दरभंगा पटना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकतीं है
जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और उत्तराखंड उत्तर प्रदेश दिल्ली में हल्की से मध्यम बौछार पड़ सकती है
दक्षिण भारत पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत में राजस्थान गुजरात में सभी जगह शुष्क मौसम संभावित है
29 और 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर की ऊंची पहाड़ी और अरुणाचल प्रदेश पर हल्की बारिश बाकी सभी जगह शुष्क मौसम
मैदानी भागों में बादल और कोहरा युक्त ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है
31 जनवरी और 1 फरवरी को फिर से बारिश की स्थिति दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश में बन सकती है
2 फरवरी को जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर सभी जगह शुष्क मौसम की संभावना है
आपको पोस्ट में दी गईं जानकारी कैसी लगी आप हम कमेंट कर सकते है और शेयर करके सपोर्ट कर सकते है धन्यवाद


No comments: