Recent in Sports

3/recent/post-list

3,4,5 फरवरी का मौसम

 नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका  में इस आर्टिकल में आप जानेंगे आगामी आज और 3,4,5 फरवरी का सम्पूर्ण भारत का मौसम पूर्वानुमान




आज का मौसम 

आज २ फरवरी को पहाड़ो से मैदानों तक मौसम साफ़ बना हुआ है जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में इक्का दुक्का स्थानों पर हलकी बारिश या बर्फ पड़ी है बाकी सभी स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क है उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली हरयाणा पंजाब में चमकती धुप है उत्तरी पश्चिमी दिशा से तेज ठंडी  हवाएं चल रही है आज पश्चिम बंगाल उड़ीसा में हल्की कही माध्यम बारिश की सम्भावना है पूर्वी भारत में अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय में पहाड़ी क्षेत्रो में हिमपात और निचले क्षेत्रो में बारिश हो सकती है 


3 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान 

 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक पहाड़ो पर होगी जिससे फिर से जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश राजस्थान हरयाणा पंजाब दिल्ली में मौसम में बदलाव दिखाई देगा 

जम्मु कश्मीर में कल 3 फरवरी को गिलगित अनंतनाग लेह कारगिल श्रीनगर किश्तवाड़ और हिमाचल प्रदेश में मंडी शिमला हमीरपुर धर्मशाला मनाली में बारिश बौर बर्फबारी फिर से शुरू हो जाएगी उत्तराखंड में दोपहर के बाद या शाम से मौसम में बदलाव की उम्मीद है जो की केवल उत्तरखंड में पहाड़ी क्षेत्रो में ही गतिविधियां संभावित है मैदानी भागो  में केवल बादल छा सकते है 

राजस्थान में जोधपुर फलोदी जैसलमेर श्रीगंगानगर चूरू और हरयाणा पंजाब के उत्तरी क्षेत्रो में ज्यादा गतिविधियां संभावित है  दिल्ली और उत्तर प्रदेश के एक दम पश्चिमी क्षेत्रो में हलकी बारिश हो सकती है इन सभी भागो में अगले दिन बारिश की तीव्रता और दायरा दोनों बढ़ जायेंगे उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और बिहार झारखण्ड तेज उत्तर पश्चिमी हवाओ के साथ मौसम ठंडा और शुष्क रहने की सम्भावना है 

गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा 

दक्षिण भारत में कर्णाटक के आंतरिक और तटीय भागो में एक दो स्थानों पर हलकी बारिश के सम्भावना 


4 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान 

4 फरवरी को भी जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हिमपात और कही कही ओलावृष्टि भी हो सकती है हरयाणा पंजाब में चंडीगढ़ लुधियाना पटियाला पानीपत बठिंडा हिसार सिरसा कैथल करनाल और दिल्ली में  हलकी माध्यम और कही कही ताज बौछार पड़ सकती है उत्तर प्रदेश में भी अलीगढ फर्रुखाबाद पीलीभीत बरेली कासगंज बदायू चंदौसी आगरा मथुरा बुलंदशहर शाहजहांपुर में घने बादलो के साथ बारिश की सम्भावना है दोपहर तक बारिश का दायरा बढ़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में फैज़ाबाद बलरामपुर सीतापुर प्रयागराज फतेहपुर हमीरपुर उरई झाँसी और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों शिवपुरी ग्वालियर में हलकी बारिश की सम्भावना है 

बिहार में पटना दरभंगा गया तक बादल पहुंचेंगे पर बारिश की सभावना न के बराबर है 

बाकी मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश उड़ीसा झारखण्ड में शुष्क मौसम जारी रहेगा पूर्वी भारत में अरुणाचल प्रदेश उत्तरी और सिक्किम के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर बाकी जगह शुष्क मौसम की सम्भावना है 


5 फरवरी को राजस्थान हरयाणा पंजाब दिल्ली पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग शुष्क रहने की सम्भावना है उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर और मध्य हिस्सों और बिहार में बारिश की गतिविधिया बढ़ने की सम्भावना है जिसकी विस्तृत जानकारी आपको अगले आर्टिकिल में मिलेगी आप बने रहिये mausaminfo.site के साथ धन्यवाद

join telegram channel for daily update 

No comments:

Powered by Blogger.