Recent in Sports

3/recent/post-list

संपूर्ण भारत का 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान 12 से 22 जनवरी तक

 संपूर्ण भारत का 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान 12 से 22 जनवरी तक 








सम्पूर्ण भारत में आगामी 10 दिन का मौसम कैसा रहने की सम्भावना है कहाँ पर बारिश होगी कहाँ शीत लहर कड़ाके की ठण्ड रहेगी आगामी 10 दिनों में सम्पूर्ण भारत के मौसम में क्या क्या बदलाव होने की सम्भावना आज के ब्लॉग पोस्ट में यही जानेंगे तो पड़ते रहिये mausaminfo site को 


उत्तर भारत का 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान 


आज 12 जनवरी को जम्मू कश्मीर के उच्च हिमालयी क्षेत्रो गिलगिट में हलकी बारिश और बर्फ पड़ सकती है और कश्मीर के बाकी हिस्सों हिमाचल प्रदेश पंजाब हरयाणा और उत्तरी पश्चिमी राजस्थान में बादल दिखाई देंगे बारिश की सम्भावना नहीं है आज दिन का अधिकतम तापमान दिल्ली 18 , जयपुर 20 , श्री गंगानगर 16 , जोधपुर 24 , बरैली 17 गोरखपुर 19 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने की सम्भावना है उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रो और हरियाणा पंजाब में बेहद घना कोहरा रहने की सम्भावना है 
13 जनवरी को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा में हलके बादल रहेंगे लेकिन बारिश की कोई सम्भावना नहीं. पंजाब हरियाणा पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के उत्तरी तराई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा रहने की सम्भावना है. बाकी सभी स्थानों जैसे बिहार राजस्थान गुजरात झारखण्ड उड़ीसा छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है 
14 जनवरी को भी मौसम में कोई बदलाव की सम्भावना नहीं पूरे उत्तर भारत में शुष्क मौसम हिमाचल प्रदेश में कही कही बादल दिख सकते है हरियाणा पंजाब पूर्वोत्तर राजस्थान उत्तरी मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार में में मध्यम से घना कोहरा रहने की सम्भावना है 
15 जनवरी को जम्मू कश्मीर से मौसम में बदलाव की आहट दिखने लगेगी जम्मू कश्मीर में बादल बढ़ने और इक्का दुक्का स्थानों पर मामूली बारिश की सम्भावना है बाकी पूरे उत्तर भारत में शुष्क मौसम की सम्भावना है. हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश, बिहार के तराई हिस्सों में कोहरे का प्रकोप की सम्भावना है. मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह घना कोहरा छा सकता है. 

16 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आने की सम्भावना है जिसका प्रभाव उत्तर भारत में 20 -21 जनवरी तक रहने की सम्भावना है उसके बाद 22 जनवरी को भी एक सक्रिय पश्चिमी आ सकता है 16 को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में घने बादल रहने और अच्छी बारिश और बर्फबारी की सम्भावना है ये 20 -21 जनवरी तक रुक रुक कर कभी हलकी कभी मध्यम बारिश बर्पबारी जारी रहने की सम्भावना है उत्तराखंड में भी बादल छाएंगे पर बारिश की सम्भावना बहुत कम ऊँची पहाड़ियों उत्तरकाशी केदारनाथ गंगोत्री में हलकी बारिश या बर्फ गिर सकती है. इन्ही दिनों में हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादल छाएंगे पर इनसे बारिश की सम्भावना नहीं है . रात का न्यूनतम तापमप 6 से 10 देगी सेल्सियस के आसपास और दिन का अधिकतम तापमान 16 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है 
23 जनवरी से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है जिसका प्रभाव मैदानी भागो में भी दिखेगा आगामी पोस्ट में उसकी उसकी विस्तृत जानकारी अवश्य पड़े.



मध्य भारत का 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान 


मध्य भारत में अगले 10 दिनों के दौरान मौसम में कुछ भी ख़ास परिवर्तन की सम्भावना नहीं है बीच बीच में बादल दिखाई देंगे लेकिन बारिश की सम्भावना नहीं है. मध्य प्रदेश, गुजरात झारखण्ड उड़ीसा छत्तीशगढ़ पश्चिम बंगाल में शुष्क मौसम की सम्भावना है न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस मतलब रात में ठंडा मौसम दिन में चमकती धूप खिली रहेगी. 



दक्षिण भारत का 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान 


12 जनवरी को तमिलनाडु और कर्नाटक में कई स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश की सम्भावना महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों कोल्हापुर सतारा में कही कही हलकी बारिश आज 12 जनवरी को संभावित है आंध्र प्रदेश तेलंगाना में शुष्क मौसम की सम्भावना 

13 और भी कर्नाटक तमिलनाडु केरल में हलकी से मध्यम बारिश और महाराष्ट्र में हलकी बारिश की सम्भावना है आंध्र प्रदेश तेलंगाना में शुष्क मौसम और 14 जनवरी को बारिश केरल आतंरिक तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में हलकी बारिश सीमित जगहों पर ही संभावित है 
इसके बाद 15 से 22 जनवरी तक सधिकांष स्थानों पर अधिकांशतः शुष्क मौसम की सम्भावना है केवल तटीय केरल में कभी कभी रुक रुक कर मामूली हलकी बारिश हो सकती है बादलों की आवाजाही आंध्र प्रदेश तमिलनाडु में बादल आते जाते रहेंगे 
पूर्वोत्तर भारत का 10 दिन का मौसम पूर्वानुमान 
पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों में लगातार शुष्क मौसम की संभावना है 
अरुणाचल प्रदेश आसाम सिक्किम मणिपुर में 15 जनवरी को कही कही हलकी बारिश हो सकती है 
इसके बाद 19 से 22 जनवरी के बीच अरुणाचल प्रदेश हलकी बारिश या बर्फ गिर सकती
है

No comments:

Powered by Blogger.